नवादा, फरवरी 24 -- वारिसलीगंज, निसं वारिसलीगंज खरांट पथ पर शनिवार की शाम एक अधेड़ व्यक्ति को बेलगाम हाईवा द्वारा रौंद दिया गया था। जिनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे लोगों की मदद से मृतक की पहचान सौर निवासी बालेश्वर महतो के 53 वर्षीय पुत्र कैलाश महतो के रूप में की गई। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक वारिसलीगंज स्थित एसएन सिन्हा कॉलेज में रात्रि प्रहरी का कार्य करते थे। घटना के दिन भी साइकिल से कॉलेज ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने साइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे मृतक का शरीर वाहन में फंस गया और कुछ दूर तक घसीटता चला गया। कुछ दूर जाने के बाद मृतक का शरीर कई टुकड़ों में अलग होकर सड़क पर बिखर गया और घटना में शामिल वाहन को चालक द्वारा वारिसलीगंज की तरफ भागने में सफल रहा। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.