मथुरा, नवम्बर 4 -- फरह थाना अंतर्गत गांव धर्मपुरा के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गयी, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। मंगलवार सुबह इंदुपुरम कालोनी निवासी युवती कशिश अपनी मां हेमलता के साथ बाइक लेकर ननिहाल सरुरपुर, फरह जा रही थी। बताते हैं तभी रास्ते में गांव धर्मपुरा के समीप ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयीं। युवती कशिश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...