बिजनौर, फरवरी 24 -- गांव टांडा साहूवाला निवासी मृतक पुष्पेंद्र के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर समय पर घटना की जानकारी नहीं देने और ट्रक चालक को घटनास्थल से भगाने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने जाम लगाकर नारेबाजी की। ट्रक चालक और स्वामी के खिलाफ केस दर्ज होने पर साढ़े तीन घंटे बाद जाम खुला। गांव टांडा साहूवाला निवासी 25 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार की रविवार शाम गन्ने से भरे ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना से नाराज परिजन एवं ग्रामीण महिलाओं के साथ सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पुलिस पर घटना का समय पर जानकारी नही देने और ट्रक चालक को मय ट्रक के मौके से भगाने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। स्कूलों बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना...