संतकबीरनगर, नवम्बर 30 -- संतकबीरनगर। बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के सजनाखोर के रहने वाले पीड़ित पिता सत्यनारायन पुत्र स्वर्गीय हंसराज का आरोप है कि 24 नवंबर 2025 उसका बेटा कृष्णकुमार अपने मामा महेंद्र चौधरी के साथ बाइक पर पीछे बैठकर मुंडेरवा से टेमा रहमत की तरफ अपनी बायी साईड से धीमी गति से जा रहा था। शाम चार बजे जब वे लोग चंगेरा मंगेरा और टेमा रहमत के बीच पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे वाहन का चालक काफी तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और अनियंत्रित होकर उसके बेटे की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसका बेटा कृष्ण कुमार व महेन्द्र चौधरी बाइक से गिर गए। बेटे कृष्णा कुमार को काफी गम्भीर चोटे आयी तथा महेन्द्र चौधरी को मामूली चोटे आयी। घटना स्थल पर उपस्थित लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर न...