मुरादाबाद, नवम्बर 16 -- मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई थी। अब जान गंवाने वाले युवक के दोस्त की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के सूरजनगर पीतल नगरी निवासी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 29 सितंबर को वह अपने दोस्त राहुल के साथ बाइक पर रामपुर दोराहा से गोविंदनगर की ओर आ रहा था। रास्ते में रामगंगा पुल पर पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ कटघर विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.