नई दिल्ली, मार्च 1 -- पटना के फतुहाशहर के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार की देर शाम एक ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। ट्रैक्टर में आग लगाते हुए रोड़ेबाजी की, कई वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले। हंगामे के कारण चौराहे के दोनों ओर पुरानी स्टेट हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। करीब तीन घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी। शुक्रवार की शाम करीब पौने आठ बजे एक सीमेंट लदा ट्रैक्टर महारानी चौक की ओर से दरियापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चौराहा पार कर रहा एक युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर का चक्का उस युवक के सिर पर चढ़ गया था जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक की पहचान नोहटा निवासी स्व. नगीना यादव के 26 वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.