संतकबीरनगर, फरवरी 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बड़गो-बनकटिया के बीच शुक्रवार की सुबह बाइकों की हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि छोटे भाई समेत दो छात्र घायल हो गए। दोनों घायल जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिए गए। जिंदगी मौत से जूझ रहे दोनों छात्रों की परीक्षा छूट गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। जेल चौकी इंचार्ज लाल बिहारी निषाद ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के चंदनी देऊरवा गांव के रहने वाले 27 वर्षीय जितेंद्र यादव पुत्र सर्वजीत यादव अपने छोटे भाई 17 वर्षीय राजन को शुक्रवार की सुबह हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने बाइक से कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पटखौली स्थित परीक्षा केंद्र पर ले जा रहे थे। वे लोग मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर बड़गों-बनकटिया के बीच नगवा मोड़ क...