लखनऊ, नवम्बर 23 -- निगोहां में लालपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई निगोहां, संवाददाता निगोहां इलाके के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर लालपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। निगोहां के अकबरपुर बेनीगंज गांव निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार अपनी पत्नी सुनीता, 10 साल की बेटी सुषमा व दो साल की बेटी सरिता के साथ रविवार को बाइक से रायबरेली के बछरावां क्षेत्र के तोड़कपुर गांव स्थित ससुराल जा रहा था। ससुराल में कोई मांगलिक कार्यक्रम था। जब यह लोग लालपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार स्विफ...