धनबाद, दिसम्बर 9 -- जोड़ापोखर। झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग के बरारी मोड़ के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में सन्नी कुमार रजक की मौत मामले में रविवार को जोड़ापोखर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सन्नी की मौत मामले में टाटा स्टील की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि कंपनी इस बेहद कठिन और दुखद घड़ी में सन्नी के परिजनों के साथ दृढ़ता से खड़ी है। मृतक दुर्घटना के पहले मेसर्स सुचा सिंह के कॉन्ट्रैक्ट से लगभग शाम 6:00 बजे कार्यस्थल से चेकआउट किया था और इसके बाद एक निजी विवाह समारोह में शामिल हुए थे। लौटने के दौरान मोटरसाइकिल की एक कार से टक्कर हो गई। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने कहा था कि वह ड्यूटी से लौट रह था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...