काशीपुर, मार्च 17 -- हादसे में मौत , कार चालक पर केस दर्ज काशीपुर। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी तहरीर में बाजपुर के ग्राम बरहैनी निवासी बंटी पुत्र रियासत सिंह ने कहा कि 14 मार्च को उसका मित्र रोहित कुमार अपने जीजा ग्राम भैरू चौबट्टाव तहसील बागेशवर निवासी कमलेश चंद्र के साथ उनकी बाइक पर काशीपुर से बरखेड़ा पाण्डेय आ रहे थे। दढ़ियाल रोड पर बधावा पैलेस के पास कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोट लगीं। बाइक सवार कमलेश चंद्र की मौके पर मृत्यु हो गई। घायल रोहित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.