फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- शिकोहाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव बाकलपुर के पास कार, बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत के मामले में मृतक के बेटे मोहित यादव निवासी हरिहा थाना नसीरपुर ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मण सिंह पुत्र भागीरथ सिंह निवासी ग्राम हरिया 8 फरवरी को गांव से कपड़े लेने के लिए बाइक से शिकोहाबाद आए थे। वह खरीदारी कर अपने गांव आ रहे थे कि तभी बाकलपुर के पास बाइक की कार से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के बेटे का आरोप है कि हादसे के दौरान काफी दूर तक बाइक को घसीटता रहा। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...