काशीपुर, जनवरी 27 -- काशीपुर, संवाददाता। सोमवार तड़के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में टैक्सी कार ने गलत दिशा में जाकर डंपर में टक्कर मार दी। हादसे में एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर, यूपी के सरकारी स्कूल के शिक्षक और टैक्सी चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर निवासी 26 वर्षीय आकाश दीप छीना पुत्र बलविंदर सिंह रविवार शाम टैक्सी लेकर दिल्ली गए थे। सोमवार तड़के टैक्सी चालक आकाश दीप दिल्ली से कासमपुर गढ़ी, अफजलगढ़ बिजनौर यूपी निवासी शिक्षक 48 वर्षीय खादिम पुत्र मुनव्वर हुसैन, कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक 30 वर्षीय गुरजिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह, अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम पुत्र युनूस और काशीपुर के मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी...