जमशेदपुर, फरवरी 17 -- टाटानगर स्टेशन-परसूडीह रोड पर महुआ गली के निकट शनिवार रात डंपर से कुचलकर दंपती की मौत के बाद शवों का रविवार शाम 6 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि 16 वर्षीय बेटी दिशानी चौधरी उर्फ निशा ने दी। परिवार में सिर्फ निशा ही बची है। हादसे के बाद रोड जाम देर 6 घंटे बाद रात करीब 2.30 बजे खत्म हुआ। समाजसेवी मानिक मल्लिक ने बताया कि डंपर आरके कंस्ट्रक्शन का था। उसके मालिक चंदन कुमार सिंह को घटनास्थल पर बुलाया गया। उसके बाद वार्ता शुरू हुई। वार्ता करीब एक घंटे चली, जिसमें तत्काल एक लाख रुपये चंदन कुमार सिंह ने देवाशीष चौधरी की बहन अंजना बोस को दिया। उसके बाद तय हुआ कि इंश्योरेंस की राशि का जो पैसा होगा, वह दंपती की बेटी दिशानी चौधरी को दिया जाएगा। तबतक 10 लाख का चेक चंदन कुमार सिंह ने अंजना बोस को दिया। यह चेक विश्वास के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.