महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। धानी-फरेंदा हाईवे पर बोलेरो पलटने से मृत तीन छात्राओं के घर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी एसडीएम नवीन कुमार के साथ पहुंचे। परिजनों से मुलाकात की। घटना को दुखद बताते हुए विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन आप लोगों के साथ है। इस मामले में मुख्यमंत्री से बात कर परिजनों को सभी संभव सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास होगा। विधायक ने एसडीएम से कहा कि वह मृत छात्राओं के परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी प्रकिया पूरी कराएं। पुरन्दरपुर क्षेत्र के बरगदवा विशुनपुर एवं करमहवा बुजुर्ग गांव की तीन छात्रा प्रीति, गायत्री व चांदनी की बीते मंगलवार की सुबह हादसे में मौत हो गई थी। आधा दर्जन छात्राएं घायल हो गई थीं। छात्राएं परीक्षा देने के लिए बोलेरो से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.