संभल, अप्रैल 1 -- बहजोई थाना क्षेत्र के बहजोई- रजपुरा रोड पर सोमवार सुबह बेकाबू डंपर ने चार वर्षीय मासूम को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने खनन लदे डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किशोरी का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा- बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का साथ ही डंपर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। शाम को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बहजोई टिकटा निवासी हीरेंद्र की चार वर्षीय बेटी कुमकुम रोजाना की तरह माता पिता के साथ खेत पर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.