मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मुरौल, एक संवाददाता। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को बसंतपुर बखरी स्थित घर पर भोलू कुमार का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम की स्थिति रही। वहीं दूसरे घायल रिशु कुमार की हालत दूसरे दिन भी गंभीर बनी रही। बता दें कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर चौक के निकट दो बाइकों में हुई टक्कर में भोलू की मौत हो गई थी और तीन युवक घायल हो गए थे। दो की हालत ठीक है। एक अभी गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...