मोतिहारी, नवम्बर 22 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि थाने के घोघरहा बैरिया के भाजपा कार्यकर्ता ब्रजेश सिंह की मौत शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में हो गई। उनका शव तुरकौलिया छपवा पथ में बढ़ेया के समीप सड़क किनारे गड्ढा में पड़ा हुआ था। उनकी बाइक भी वहीं पर थी। किसी अज्ञात वाहन से ठोकर लगने की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना परिजनों को व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से मिला। ब्रजेश हरसिद्धि प्रखंड भाजपा के कार्यकारिणी के सदस्य थे। जानकारी मिलने पर मृतक के भाई रंजेश कुमार सिंह ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इलाज के लिए भाई को निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो भाई थे। उनके दो पुत्र आदित्य (20) व शुभम प्रताप (8) हैं। वहीं बड़ी लड़की सिमरन (...