कौशाम्बी, फरवरी 12 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। अजुहा कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह दैनिक क्रिया के लिए पैदल जा रहे बुजुर्ग को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव के ऊपर से कुछ वाहन गुजर गए। हालांकि, जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर चार निवासी 60 वर्षीय मोहनलाल किसानी करते थे। गुरुवार की सुबह वह पैदल ही दैनिक क्रिया के लिए ससुर खदेरी नदी की ओर जा रहे थे। कस्बे के बाहर हाईवे पर मोक्ष धाम के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद शव के ऊपर से कुछ वाहन गुजर गए। लिहाजा, शव क्षत-विक्षत हो गया। लोगों का कहना है कि संभव यह भी है कि घायलावस्था में ही बुजुर्ग के ऊपर वाहन चढ़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.