गोपालगंज, जनवरी 9 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर अमवां गांव के पास गुरुवार की शाम दो बाइक की आपस में भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार उत्तर प्रदेश से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...