गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के प्यारेपुर पुलिया के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और पांच साल के बेटा घायल हो गया। तीनों बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी 28 वर्षीय अजय विश्वकर्मा अपनी पत्नी रानी विश्वकर्मा और पुत्र 5 वर्षीय पुत्र आर्यन विश्वकर्मा के साथ सोमवार की रात मंगारी स्थित ससुराल जा रहा था। इसी दरम्यान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। रानी विश्वकर्मा और आर्यन विश्वकर्मा का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर...