रुद्रपुर, मार्च 26 -- सितारगंज, संवाददाता। शक्तिफार्म क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मंगलवार को सुरेंद्रनगर स्थित जय बाबा तारकनाथ धाम मंदिर में संध्या आरती देखने के बाद ग्राम गोविंदनगर निवासी 34 वर्षीय मंगल शील पुत्र समीर शील अपने साढ़ू नगरा तराई खटीमा निवासी मनोज बसु और भांजे न्यूरिया पीलीभीत निवासी बंकिम हाजरा के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। ससुराल से महज 200 मीटर की दूरी पर सामने से आए एक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सितारगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.