संभल, जनवरी 2 -- शहर के नूरियो सराय निवासी क्रिश, गौरव और सनी शुक्रवार शाम नखासा क्षेत्र में हसनपुर की तरफ से आ रहे थे। सिंहपुरसानी गांव के पास तेज रफ्तार बुलेट ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक गिर गई और बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...