बस्ती, मार्च 22 -- सल्टौआ (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। भानपुर-रुधौली मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के परसोनिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इनमें बाइक पर पीछे सवार 16 वर्षीय किशोर को गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों से घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक सोनहा मोतीचंद राजभर मौके पर पहुंच गए। घायल को इलाज के लिए सीएचसी भानपुर भिजवाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थानाक्षेत्र के हटवा निवासी सूरज चौरसिया (16) पुत्र जगराम सोनहा थानाक्षेत्र के घोषण गांव में स्थित अपनी ननिहाल में परशुराम के घर पर रहता था। वह 11वीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह धोषण गांव के संदीप के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.