बाराबंकी, जनवरी 11 -- मसौली। गोण्डा बहराइच हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के कस्बा बांसा निवासी विनोद कुमार किसी कार्य से रामनगर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने हाइवे पर टक्कर मार दी और बाइक सवार घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों ने सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जबकि टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...