नोएडा, फरवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार के दोनों पैर टूट गए। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुलंदशहर के ग्राम वीरखेड़ा निवासी अनूप शर्मा 17 जनवरी को बाइक से बिसरख जा रहे थे। 130 मीटर चौड़ी सड़क पर डी पार्क के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में अनूप के दोनों पैर टूट गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखकर अनूप को रेफर कर दिया। बुलंदशहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता राजकुमार ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...