संभल, फरवरी 10 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत मामले में मंगलवार को अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव ऊमरा निवासी नत्थू सिंह 09 फरवरी को अपनी पुत्री की शादी की तैयारी के लिए गांव के ही दुर्वेश कुमार के साथ बाइक से बैरपुर महराजी बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में दुर्वेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नत्थू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि बस और चालक की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.