हरदोई, नवम्बर 18 -- संडीला। कुदौरी गांव के पास सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर घायल हैं। पटेहरा गांव निवासी 40 वर्षीय जाबिर अपने 22 वर्षीय बेटे मोनिस के साथ बिलग्राम स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। कुदौरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोनिस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाबिर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक मोनिश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बहनोई रिज़वान ने बताया कि मोनिस जरदोजी का काम करता था। वह पांच बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...