बस्ती, दिसम्बर 9 -- बस्ती। सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के सुरैला गांव निवासी रीता देवी ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पति सुभाष चन्द्र (49) और पुत्र आदित्य गुप्ता (18 ) अरजानीपुर मैरिज हॉल से गांव की एक शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि किसान इंटर कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक गलत साइड में आकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अयोध्या ले जाया गया, जहां पांच दिसंबर को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...