नोएडा, मई 14 -- रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक गांव मुरादगढ़ी निवासी प्रेमपाल और उसकी पत्नी नेत्रवती सफाई कर्मचारी हैं। दोनों स्कूटी पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। जीरो प्वाइंट से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर रबूपुरा क्षेत्र में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय प्रेमपाल की मौत हो गई। नेत्रवती का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...