बाराबंकी, जनवरी 23 -- सिरौलीगौसपुर। सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। उन्हें सिरौलीगौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना मोहद्दीपुर गांव के पास हुई। डड़ियामऊ निवासी अभय प्रताप सिंह गन्ना लिपिक हैं। वह अपने साथी सोनू सिंह के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...