प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- कुंडा। जौनपुर के सजई पवारा गांव निवासी सभापति तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। उसका बेटा धीरेन्द्र तिवारी 31 जनवरी को बाइक से रायबरेली से प्रयागराज जा रहा था। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मौली बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसका बेटा घायल हो गया। कोतवाली के सद्दू का पुरवा तिलौरी गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 2 फरवरी की शाम अपने पति दयाराम के साथ बाइक से सामान लेने जा रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। पति की हालत गंभीर होने पर उसको सीएचसी से प्रयागराज ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...