अंबेडकर नगर, फरवरी 13 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर-जलालपुर मार्ग पर घुघुरा बाबा देव स्थान के पास हुई सड़क दुर्घटना में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है। कबूलपुर निवासी चन्द्र प्रकाश प्रजापति ने दिए तहरीर में बताया कि बीते 10 फरवरी की शाम उसका पुत्र राहुल उर्फ सत्य कुमार (25) अपने साले अर्जुन प्रजापति के साथ मोटरसाइकिल से कैमरा कार्य के लिए बसखारी जा रहा था। घुघुरा बाबा देव स्थान के पास तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहुल और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। अर्जुन का बायां हाथ और पैर टूट गया, जबकि राहुल का भी बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने घायलों को पहले नगपुर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.