प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- कुंडा, संवाददाता। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोंसाई का पुरवा पूरे धना टिकरिया गांव निवासी अमरावती पत्नी जीतलाल ने पुलिस को तहरीर दी। 11 जून की शाम करीब सात बजे अपने पति जीतलाल के साथ बाइक से जा रही थी। हिसामपुर जिल्ला के पास मनोज सरोज मिले। मनोज और उसके पति जीतलाल बाइक खड़ी कर सड़क किनारे बात करने लगे। तभी अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनो गंभीर घायल हो गए। जीतलाल और मनोज की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने पीड़िता अमरावती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.