मथुरा, दिसम्बर 13 -- थाना अंतर्गत हाइवे पर नंदगांव पुल पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दिल्ली निवासी युवक की मौत हो गयी और उसके दो साथी घायल हो गये। इलाका पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करा परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस सीसीटीवी खंगाल वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात बाइक सवार अनिल (25) पुत्र लाल बहादुर, निवासी लालकुआ, बदरपुर पेट्रोल पंप के पीछे, दिल्ली अपने पड़ोसी साथी शैलेश और पंकज के साथ मथुरा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे मथुरा-दिल्ली हाइवे पर नंदगांव पुल के ऊपर कुल्लामल पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप...