सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- पुपरी। ऑटो पलटने व बाइक दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में ऑटो चालक जाले थाना के रेवढा निवासी मो. शम्मी का पुत्र मो. आशिफ, बाइक सवार पुपरी के सुधीर मिश्र का पुत्र प्रिंस कुमार व हरदिया के कुशेश्वर पासवान का पुत्र उदय पासवान शामिल है। उक्त जख्मी लोगों को पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है। गम्भीर रूप से जख्मी रेवढा के मो. आसिफ व हरदिया के उदय पासवान को चिकित्सक ने उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। रेवढा के मो. आसिफ अपने ऑटो को महमदपुर गांव से लेकर हरिनगर गांव की ओर आ रहा था। इसी क्रम में मोड़ पर ऑटो का अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। इस घटना में ऑटो चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। उधर, पुपरी मधुबनी पथ में बाइक दुर्घटना में हरदिया के उदय पासवान गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। प...