मुरादाबाद, जनवरी 8 -- जसपुर मार्ग पर फैजुल्लागंज और तरफ दलपत के बीच तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो जाने के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी वाहन चालक का पता नहीं लगा पाई है। दूसरे दिन गुजरने के बाद भी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया। उधर गांव में गुरुवार को भी राजनैतिक पार्टियों के नेताओं का पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत निवासी मुकेश कैंटीन और टेंट हाउस का काम करते थे। वह अपने दोस्तों के साथ कैंटीन पर काम करने वाले दानिश को मंगलवार देर रात ठाकुरद्वारा छोड़ने गए थे और बाद में लौटते समय एक ही बाइक पर सवार तीनों जैसे ही तरफ दलपत के निकट पहुंचे, तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि मुकेश की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई थी। गुरुवार को प्रभारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.