फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह काफी देर तक वहीं पर पड़ा रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना मटसेना के गांव विजयपुरा निवासी जयकुमार (45) पुत्र बेनीराम ढोलपुरा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह बुधवार शाम अपने दोस्त अनुज यादव के बेटे की जन्म दिन पार्टी में शामिल होने खैरगढ़ आया था। वह देर रात बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान जखारा के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा। अंधेरा होने के कारण काफी देर तक वह वहीं पड़ा रहा। काफी देर के बाद पता चलने पर पुलिस वहा पहुंची। उसके परिजन भी वहां आ गए। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गए। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.