बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक ने गुरुवार की रात इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक बाड़ा पंचायत के वार्ड नं. 2 निवासी जितेंद्र दास का 21 वर्षीय पुत्र अमर कुमार बताया गया है। बताते चलें कि गत 17 दिसंबर की रात बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर बरियारपुर पश्चिमी गांव में हुए सड़क हादसे में चार युवक घायल हो गए थे। उनमें बाइक सवार जख्मी युवक अमर कुमार भी शामिल था। अमर का शव बेगूसराय से बाड़ा गांव लाया गया तो शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अमर अविवाहित था और अपने दो भाइयों व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसकी मौत से मां कला देवी, भाई संजय कुमार एवं बहन राधा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। अमर की मौत होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा...