कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पूरा गांव निवासी 45 वर्षीय नथन लाल लोधी किसानी करते थे। एक फरवरी की शाम वह चंदेलन का डेरा स्थित खेत से पानी लगाकर घर लौट रहे थे। गांव के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी किसान को परिवार वालों ने बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान तीन फरवरी की शाम उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। क्रिया-कर्म के बाद मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...