लखनऊ, नवम्बर 26 -- रहीमाबाद और मोहनलालगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में छात्र और लाइनमैन की मौत हो गई। वहीं बीकेटी में हुए हादसे में छह लोग घायल हो गए। रहीमाबाद में लखनऊ-हरदोई हाईवे पर चिहुंटा गांव के पास बुधवार सुबह कोचिंग जा रहे 15 वर्षीय अंश को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डाले ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। अहमदाबाद कटौली निवासी अंश भीमराव पब्लिक इंटर कॉलेज का छात्र था। आक्रोशित परिजन वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया। मां मनोज कुमारी सदमे से बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। वहीं, मोहनलालगंज में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार तड़के पांच बजे लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रही डबल डेकर बस ट्राले से जा भिड़ी। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अली खान घायल हो गया। पुलिस और राहगीरों ने उसे बा...