गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर नशे और रफ्तार का एक और शिकार युवक की मौत के रूप में सामने आया है। सात फरवरी की अलसुबह एक स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए शादी के सामान से भरे टैंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए टैंपो हेल्पर ने इलाज के दौरान मंगलवार को निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में सेक्टर-65 थाने में मामला दर्ज कर लिया है। अर्जुन नगर निवासी शिकायतकर्ता ब्रिजेश गुलाटी ने बताया कि वह शादी-विवाह में बर्तन उपलब्ध कराने का काम करते हैं। सात फरवरी की सुबह करीब चार बजे वह अपने साथी मुकेश (हेल्पर) के साथ सेक्टर-58/59 स्थित बेजराज गार्डन से काम खत्म कर टैंपो में सामान भरकर घर लौट रहे थे। उनका टैंपो सेक्टर-65 स्थित निजी स्कू...