बरेली, फरवरी 7 -- मीरगंज, संवाददाता। हादसे में घायल युवक ने गोली लगने की अफवाह उड़ा दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नथपुरा गांव निवासी नंदकिशोर शर्मा शुक्रवार रात पैदल मीरगंज से अपने गांव जा रहे थे। कस्बे और नथपुरा के बीच वह घायल हो गए। सूचना पर उनके भाई मौके पर पहुंचे और सीएचसी ले गए। सीएचसी में घायल ने उन्होंने अज्ञात लोगों पर पैर में गोली मारकर रुपये व मोबाइल छीनने की बात कही। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंच गई। पुलिस ने रात में घटनास्थल की जांच की तो बाइक के टूटे इंडीकेटर मिले। जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। सीएचसी ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ संजय तोमर ने बताया युवक एक्सीडेंट में घायल हुआ था। भाई ने भी एक्सीडेंट में घायल होने की बात पुलिस को बताई। घायल ले इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। घायल नंदकिशोर शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.