फतेहपुर, जनवरी 21 -- गाजीपुर। बीते शुक्रवार को क्षेत्र के इंद्रो निवासी पंचू की 15 वर्षीय पुत्री अनामिका हाईस्कूल की छात्रा अपनी सहेली पारुल कक्षा नौ की छात्रा के साथ स्कूटी से गाजीपुर किसी काम से पहुंची थी। जहां से वापस जाते वक्त रास्ते में खड़े ई-रिक्शा से टकराकर घायल हो गई थी। दोनो सहेलियों को अस्पताल पहुंचाया गया था। अनामिका की हालत नाजुक देख कानपुर रेफर किया गया था। जिसकी मौत मंगलवार को हो गई। मौत की पुष्टि से परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...