गाजीपुर, फरवरी 20 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर और राजापुर के बीच बुधवार को ऑटो, बाइक और ट्रैक्टर में हुए टक्कर में ऑटो सवार 60 वर्षीय हरचन राजभर पुत्र चंद्रिका राजभर निवासी करीमुद्दीनपुर की मौत हो गई। इनके अलावा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गुरुवार को गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। बता दें कि बुधवार की शाम मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर उत्तमपुर और राजापुर गांव के बीच में ऑटो, बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में करीमुद्दीनपुर गांव निवासी ऑटो सवार हरचन राजभर की मौत हो गई। घर वालों ने बताया कि हरचन ऑटो में सवार होकर परसा स्थित ईट भट्ठा पर जा रहे थे। उनकी चार लड़कियां और दो पुत्र हैं। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग भी घायल हो गए जिसमें सोनू राजभर, प...