बलरामपुर, जनवरी 13 -- तुलसीपुर। देवीपाटन से हर्रैया मार्ग पर स्थित ओड़ाझार कलां गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। हर्रैया की ओर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही ग्राम ओड़ाझार निवासिनी 65 वर्षीय श्यामावती पत्नी कल्लू को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी महिला की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...