कुशीनगर, जनवरी 26 -- पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित महुअवा गांव के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप तीन दिन पूर्व बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई थी। इसमें गंभीर रूप से घायल लेखपाल की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव महुअवा निवासी अमित वर्मा पुत्र महेश उम्र 35 वर्ष निवासी महुअवा शुक्रवार की रात नौ बजे बाइक से फाजिलनगर से घर लौट रहे थे, जैसे ही वह महुअवा गांव के सामने स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे बुलेट सवार लेखपाल अमन कुमार पुत्र उदय प्रताप उम्र 38 वर्ष निवासी फाजिलनगर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार टकरा कर सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को फा...