नोएडा, फरवरी 21 -- ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल हुई युवती की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू में रखा गया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायतकर्ता रामपाल वर्मा की बेटी गोल्डी 18 फरवरी को शाम ड्यूटी से घर जा रही थी। आईईसी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने गोल्डी को टक्कर मार दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...