गुड़गांव, फरवरी 21 -- सोहना, संवाददाता। सोहना में एक सड़क हादसे का अंत बेहद दुखद रहा। करीब 21 दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय युवक कपिल ने शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही गांव लाखूवास और पूरे सोहना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ था। गांव लाखूवास निवासी कपिल अपने पड़ोसी सोनू और तीन बच्चों के साथ सोहना से पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कपिल और सोनू को टक्कर मार दी। इस हादसे में कपिल के सिर, मुंह और हाथ पर गंभीर चोटें आई थीं, जबकि सोनू भी घायल हो गया था। दोनों को तुरंत नागरिक अस्पताल ले ज...