रुद्रपुर, दिसम्बर 11 -- सितारगंज। सड़क हादसे में घायल ग्राम गोठा निवासी एक युवक की गुरुवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मंगलवार शाम सूरज कुमार और उसके दो साथी हल्द्वानी से बाइक से लौट रहे थे। नकुलिया शक्तिफार्म तिराहे के निकट डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार 24 वर्षीय सूरज पुत्र रामधनी, महेश व सतेंद्र चौहान निवासी ग्राम गोठा घायल हो गए थे। घायलों को सितारगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को सूरज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सूरज दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...