महाराजगंज, मई 15 -- महराजगंज। शहर में गोरखपुर मार्ग पर बैकुंठपुर के पास पांच दिन पहले टैम्पो व कार की टक्कर में घायल बिहार के गोपालगंज सिवान निवासी सत्येन्द्र पांडेय पुत्र हरिवंश पांडेय की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह महराजगंज के शास्त्रीनगर वार्ड में अपने रिश्तेदारी में आ रहे थे। सत्येन्द्र समेत टैम्पो में कई सवार थे। उनमें से कुछ घायल हुए हैं। कार सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार रॉय ने बताया कि प्रकरण में केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.